Rajfed Online Registration 2020-21 राजफेड के ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्टूबर 2020 से शुरू

mgsu exam result admit card merit list time table

Rajfed Online Registration 2020-21: सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने गुरुवार को बताया की राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीद की शुरआत वर्ष 2020-21 के लिए मुंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की खरीद 20 अक्टूबर 2020 को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक राज्य सरकार द्वारा स्थापित ईमित्र केन्द्रो पर होगी। राज्य में सरकारी खरीद के लिए राजफेड द्वारा 850 से अधिक खरीद केंद्र बनाये है। खरीद केन्द्रो पर मुंग, उड़द, सोयाबीन की खरीद की खरीद 01 नवंबर से और मूंगफली की खरीद 18 नवंबर से की जाएगी। राज्य में मुंग के लिए 365, उड़द के लिए 161 और मूंगफली के लिए 266 और सोयाबीन के लिए 79 खरीद केंद्र बनाये गए है।

राजफेड द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद पंजीकरण के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में सिर्फ मूंगफली के रजिस्ट्रेशन आगामी आदेशों स्थगित कर दिए गए है। बाकि सभी पंजीकरण चालू है।

Rajfed Online Registration 2020-21

Previous Articles

 RAJSSP Yearly Verification 2020 पेंशनर्स वार्षिक सत्यापन नवंबर दिसम्बर 2020

 REET 2020 Official Notification रीट की विग्यप्ति अब जल्द

 Special BSTC 2020 Online Form स्पेशल बीएसटीसी ऑनलाइन फॉर्म 2020

 Latest Sarkari Jobs 2020 In India Company Jobs, Private Jobs, Part Time Full Time Jobs

 Sainik School Admission 2021 Apply Online AISSEE 2021-22 सैनिक स्कूल एडमिशन 2021-22

 Rajasthan Police Admit Cards 2020 Download Latest News

Rajfed Kharid Kender

मंत्री जी ने बताया की राज्य में इस बार 500 से अधिक खरीद केंद्र खोले गए है। किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। इस सीजन में सरकार मुंग की 3.57 लाख मीट्रिक टन, उड़द 71.55 हज़ार, सोयाबीन 2.92 लाख तथा मूंगफली की 3.74 लाख मीट्रिक टन की खरीद करने की योजना है।

Rajfed MSP Price 2020

राजफेड ने इस वर्ष फसलों का समर्थन मूल्य तय किया है जिसमे मुंग का MSP 7196 रूपए प्रति क्विंटल,उड़द का MSP 6000 रूपए प्रति क्विंटल, मूंगफली का MSP 5275 रूपए प्रति क्विंटल और सोयाबीन का MSP 3880 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानो को अपनी उपज बेचने के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए खरीद केन्द्रो पर तोल-कांटे लगाए गए है और पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपब्लध करवाया गया है।

Rajfed Online Registration 2020

किसान जन आधार कार्ड नंबर, खसरा नंबर, गिरदावरी की प्रति एवं बैंक पासबुक की प्रति पंजीयन फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी जिस किसान द्वारा बिना गिरदावरी के अपना पंजीयन करवाएगा उसका पंजीयन समर्थन मूल्य की खरीद के लिए मान्य नहीं होगा। यदि ईमित्र कीओस्क धारक गलत पंजीयन किये जाते है या तहसील के बाहर के पंजीकरण किये जाते है उन लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

किसान एक जन आधार कार्ड पर एक ही पंजीकरण करवा सकता है। जिस किसान के नाम से गिरदावरी है पंजीकरण उसी के नाम मान्य होगा अन्य किसी नाम से नहीं। किसान अपना पंजीकरण उसी तहसील में करवा सकते है। अन्य किसी स्थान पर किये गए पंजीकरण मान्य नहीं होंगे। एक किसान एक ही पंजीकरण करवा सकता है।

Rajfed Toll Free Number

किसान पंजीकरण कराते समय यह जान ले की पंजीकृत मोबाइल नंबर से जन आधार कार्ड लिंक ही जिससे समय समय पर तुलाई से सबंधित सभी प्रकार की जानकारी किसान को भेजी जा सके। और जन आधार कार्ड में रजिस्टर बैंक खाते की जाँच कर ले जिससे किसान को भुगतान के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए किसान राजफेड के टोल फ्री नंबर 1800-180-6001 पर सम्पर्क कर सकते है।

mgsu exam result admit card merit list time table



Category : rojgarsmachar

Post a Comment

0 Comments

Shayari Quote Wishes SMS
Team of Dollar_Boy
x